Sunday, August 24, 2008

खुशबू की ज़ुबानी


उसने खुशबू की ज़ुबानी लिख दी।
फूल ने प्रेम कहानी लिख दी।

मेरी आँखों, मेरी पलकों पे कहीं,
उसने दरिया की रवानी लिख दी।

सिरफिरा है कि उसने अरबी में,
जाने क्यों राम कहानी लिख दी।

अब कि चारागारों को चिट्ठी में,
हो गई पीर सयानी लिख दी।

अब कोई दिल का द्वार खुलता नहीं,
हादसों ने वो कहानी लिख दी।

3 comments:

Vinay said...

अंदाज़े-बयाँ में नयी-सी रवानी है!

"अर्श" said...

mene pahali dafa aapki kavitaye n padhi hai bahot maza aaya sundar rachanayen hai ..khas taur se ye
पत्तियों के हाथ पीले हो गए।
शाख से सम्बन्ध ढीले हो गए।

हर सज़ा वरदान जैसे बांसुरी,
ज़ख्म खाए और सुरीले हो गए

meri ghazalen aapko pasand aai shukriya .....
ye word verification shuruaati dino me hata den tippinion me antara aata hai...


regards
Arsh

शाहिद समर said...

lot of thanks