अबकि अहसान कर गया बादल,
गोद नदिया की भर गया बादल।
बिजलियों से लिपटके रोया बहुत,
आँख धरती क़ी भर गया बादल।
खेल ठहरा मगन हवाओं का,
रेशा-रेशा बिखर गया बादल।
अब हवाएं पता बतायेंगी,
अबकि बारिश किधर गया बादल।
चढ़के अम्बर पे छा गया था जो,
जीना-जीना उतर गया बादल।
Tuesday, August 31, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 comments:
ultimate creation with touch of reality and philosophy
keep it up
new post men itana delay theek naheen hai... unka khayal karen jo hamesha kuchh achchha padhana chahate hain
वाह शाहिद भाई वाह
जीना जीना उतर गया बादल ...
जवाब नहीं ..
और क्या हाल हैं ?
Post a Comment